क्या आप भी इंग्लिश पढ़ना, लिखना, और बोलना चाहते हैं और english sikhne wala app की तलाश कर रहे हैं जिसकी मदद से आप इंग्लिश अच्छी तरह से सीख सकें तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं।
इस पोस्ट में आपको टॉप 12 इंग्लिश सीखने वाला ऐप का नाम पता चलने वाला है जो अभी के समय सबसे बेहतरीन इंग्लिश सिखने वाला ऐप है।
जैसा की आपलोगों को पता ही होगा की आज के समय इंग्लिश का इस्तेमाल हर जगह किया जा रहा है और इंग्लिश आपको पढ़ाई, एग्जाम, और जॉब प्राप्त करने में काफी ज्यादा मदद करती है।
मैं भी एक हिंदी मध्यम का स्टूडेंट रहा हूँ और मुझे इंग्लिश लिखना और बोलना नहीं आती थी जिस वजह से कई बार मुझे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।
आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा, इसलिए अब आगे से आपको ऐसी परिस्थिति का सामना करने लिए इंग्लिश सीखना बहुत ही जरुरी है और इंग्लिश सिखने के लिए निचे बताए गए ऐप आपको बहुत मदद करेंगे।
English sikhne wala app क्या होता है?
इंग्लिश सीखने वाला ऐप एक ऐसा ऐप होता है जिसकी मदद से आप इंग्लिश पढ़ना, लिखना, और बोलना घर बैठे बहुत ही आसानी से सीख सकते हैं।
आप अपने एग्जाम के लिए या इंटरव्यू की तैयारी के लिए इंग्लिश सीखना चाहते हैं, तो ये सभी ऐप आपके लिए बहुत ज्यादा मददगार साबित होने वाला है।
आपको एक बार मे केवल एक ही इंग्लिश सिखने वाला ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए क्यूंकि एक साथ कई अलग अलग ऐप का इस्तेमाल करेंगे तो आप सही से इंग्लिश नहीं सीख पाएंगे।
आपके लिए कौन सा ऐप अच्छा रहेगा और किस काम के लिए आपको इंग्लिश सीखनी है, इन सभी की पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
टॉप 12 इंग्लिश सीखने वाला पॉपुलर ऐप्स के नाम (English sikhne ke liye app)
आइए अब इंग्लिश सीखने वाला उन टॉप 12 ऐप के नाम और उन सभी ऐप के बारे में सभी जानकारी एक-एक करके जानते हैं। आप इनमे से किसी भी एक ऐप का इस्तेमाल इंग्लिश सीखने के लिए कर सकते हैं।
1. Duolingo
Duolingo एक बहुत ही पॉपुलर इंग्लिश सिखने वाला ऐप है जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में किया जा रहा है। आप इस ऐप की मदद से छोटे-छोटे मज़ेदार पाठों के साथ इंग्लिश सीख सकते हैं।
आप इस ऐप का इस्तेमाल बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं और स्पोकन इंग्लिश को खेल खेल में सीख सकते हैं। इस ऐप की मदद से हर कोई इंग्लिश सिख सकता है क्यूंकि इस ऐप का इस्तेमाल करना गेम खेलने जैसा है।
शार्ट लेसन आपको अपनी शब्दावली(vocabulary) और अंग्रेजी के उच्चारण(pronunciation) को बेहतर बनाने के लिए बोलने, पढ़ने, सुनने और लिखने का अभ्यास करने में मदद करता है।
Duolingo ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 28 MB |
ऐप रेटिंग | 4.5/5 |
ऐप रिव्यु | 2Cr+ |
ऐप डाउनलोड | 10Cr+ |
2. Enguru Live English Learning
Enguru Live भी काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है और यह ऐप भारत का प्रमुख स्पोकन इंग्लिश सीखने वाला ऐप है।
आप इस ऐप पर इंग्लिश सीखने वाली कोर्स खरीद सकते हैं औरअपनी इंग्लिश बेहतर कर सकते हैं। यह ऐप आपको कई ख़ास सुविधाएं प्रदान करता है जो आपके इंग्लिश को अच्छा करने में काफी मदद करता है।
आपको इस ऐप पर हर दिन एक नए विषय के साथ असीमित लाइव अंग्रेजी कक्षाएं प्रदान कराई जाती है। स्पोकन इंग्लिश के लिए प्रैक्टिस करवायी जाती है।
यह ऐप आपको आपके द्वारा सीखी गई हर चीज को ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करता है जिससे आपको इंग्लिश सीखने में और अपनी गलती को सुधार करने में बहुत फायदे मिलेंगे।
इस ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 93 MB |
ऐप रेटिंग | 4.5/5 |
ऐप रिव्यु | 68T+ |
ऐप डाउनलोड | 1Cr+ |
3. Cake – Learn English & Korean
Cake ऐप एक बहुत ही शानदार अंग्रेजी और कोरियाई सीखने वाला ऐप है और आप इस ऐप का इस्तेमाल फ्री में वीडियो और ऑडियो कंटेंट देखकर इंग्लिश सीख सकते हैं।
इस ऐप का इस्तेमाल इंग्लिश सीखने के लिए दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं क्यूंकि यहाँ आपको अंग्रेजी विशेषज्ञों द्वारा चयनित वास्तविक अंग्रेजी भाव सीखने को मिलता है।
आप इस ऐप की मदद से इंग्लिश सीखे और प्रैक्टिस करते रहें और साथ ही आपको क्विज़ के साथ आपने जो सीखा है उसे रिवाइज़ करें।
Cake ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4.5 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 15 MB |
ऐप रेटिंग | 4.8/5 |
ऐप रिव्यु | 12L+ |
ऐप डाउनलोड | 10Cr+ |
4. English Speaking Practice
English Speaking Practice ऐप के नाम से ही आपको पता चल रहा होगा की यह एक स्पोकन इंग्लिश सिखने वाला ऐप है।
इंग्लिश स्पोकन सीखने के लिए सबसे जरुरी होता है आपको लोगों के साथ इंग्लिश बोलकर प्रैक्टिस करना तभी जाकर आप स्पोकन इंग्लिश सीख पाएंगे और ये ऐप आपको ठीक इसी तरह प्रैक्टिस करवाता है।
इस ऐप के इंटरैक्टिव वार्तालाप अभ्यास टूल का उपयोग करके और अंग्रेजी बोलने का अभ्यास करके आप स्पोकन इंग्लिश सीख सकते हैं।
यह ऐप आपको अंग्रेजी बोलने और अंग्रेजी सुनने में काफी मदद करते हैं, साथ ही आपको अंग्रेजी बोलने वालों के साथ बोलने का कॉन्फिडेंस भी देता है।
इस ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 63 MB |
ऐप रेटिंग | 4.4/5 |
ऐप रिव्यु | 45T+ |
ऐप डाउनलोड | 1Cr+ |
5. Hindi English Translator
Hindi English Translator ऐप बहुत ही उपयोगी इंग्लिश सीखने वाला ऐप है। यह एक मुफ्त language translator ऐप है जो आपको अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद, हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद और अंग्रेजी सीखने में मदद करता है।
इस ऐप में बहुत सारे फीचर है जिसका उपयोग आप अच्छे से करते हैं तो आप इंग्लिश पढ़ना, लिखना, और बोलना बहुत ही आसानी से सीख सकते हैं।
इस ऐप की मदद से आप शब्दों का उच्चारण करना सीख सकते हैं और आवाज पहचान तकनीक का उपयोग करके अंग्रेजी में बात कर सकते हैं।
हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करने वाला यह ऐप विदेशी भाषाओं का अध्ययन करने वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि यह 50 से ज्यादा विदेशी भाषाओं का समर्थन करता है और आसानी से अनुवाद करता है।
इस ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 26 MB |
ऐप रेटिंग | 4.1/5 |
ऐप रिव्यु | 81T+ |
ऐप डाउनलोड | 1Cr+ |
6. JoshTalks English Speaking App
JoshTalks का नाम आपमें से कई सारे लोगों ने सुना होगा और इसके यूट्यूब वीडियो आप सभी ने जरूर देखे होंगे। इसी नाम से इन्होने JoshTalks English Speaking App को भी बनाया है।
इस ऐप का उद्देश्य आपकी इंग्लिश स्पीकिंग को बेहतर करना है और आपके अंदर बैठा इंग्लिश का डर को भगाना है। आप इस ऐप से इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस बहुत अच्छे से कर सकते हैं।
यह ऐप आपको अंग्रेजी शिक्षक द्वारा इंटरएक्टिव वीडियो पाठ प्रदान करता है जो आपको अपनी शब्दावली और अंग्रेजी भाषा के उच्चारण में सुधार करने के लिए अंग्रेजी बोलने, पढ़ने, सुनने, व्याकरण, लिखने का अभ्यास करने में मदद करता है।
आप इस ऐप की मदद से हर दिन कई सारे छात्रों के साथ स्पोकन इंग्लिश का प्रैक्टिस कर सकते हैं और हर रोज अपनी स्पोकन इंग्लिश में सुधार कर सकते हैं।
इस ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 33 MB |
ऐप रेटिंग | 4.5/5 |
ऐप रिव्यु | 65T+ |
ऐप डाउनलोड | 50L+ |
7. ELSA – Learn English Speaking
ELSA एक ऐसा ऑनलाइन अंग्रेजी सीखने वाला ऐप है जो दुनिया में शीर्ष 5 में वोट देने वाले एक्सक्लूसिव वॉयस रिकग्निशन से लैस है।
यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ हर शब्दांश के उच्चारण की त्रुटियों को ठीक करने में मदद कर सकता है। इस ऐप को एग्जाम की तैयारी के लिए तैयार किए गए हैं।
इस ऐप को अंग्रेजी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं TOEFL, TOEIC और IELTS जैसे परीक्षाओं के लिए भी डिज़ाइन किया गया है जो आपको अंग्रेजी सीखने और अभ्यास करने में मदद करता है।
इस ऐप में आपको कई सारे फीचर देखने को मिलेंगे जिसका उपयोग करके इंग्लिश भाषा को बहुत अच्छा बना सकते हैं। आप इस ऐप से खेल-खेल में इंग्लिश की प्रैक्टिस करके इंग्लिश सीख सकते हैं।
ELSA ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 30 MB |
ऐप रेटिंग | 4.4/5 |
ऐप रिव्यु | 8.5L+ |
ऐप डाउनलोड | 1Cr+ |
◆ ये भी पढ़ें –
8. Hello English: Learn English (Pub: Culture Alley)
Hello English ऐप की मदद से आप संवादी अंग्रेजी, व्याकरण विषयों, शब्दावली और भी कई सारे लेसन फ्री में देख सकते हैं और इसे आप ऑफ़लाइन भी देख सकते हैं।
यह ऐप आपको इंग्लिश की प्रैक्टिस करने के लिए कई सारे सुविधाएं प्रदान करते हैं जिससे आप हर दिन नए नए वर्ड सीखकर इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
इस ऐप की मदद से आप अपने दोस्तों के साथ इंग्लिश का अभ्यास करके अपनी इंग्लिश को पहले से बेहतर कर सकते हैं और साथ ही आप चैटबॉट्स के साथ भी अंग्रेजी सीख सकते हैं।
Hello English ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 42 MB |
ऐप रेटिंग | 4.4/5 |
ऐप रिव्यु | 9.5L+ |
ऐप डाउनलोड | 5Cr+ |
9. BBC Learning English
आप सभी ने BBC News का नाम तो जरूर सुना होगा और यह BBC Learning English ऐप भी इसी मीडिया कंपनी के द्वारा बनायी गयी है।
इंग्लिश या कोई भी लैंग्वेज सीखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप हर दिन थोड़ा-थोड़ा अभ्यास करें। यह ऐप आपको अद्भुत, मजेदार और सामयिक पाठों, प्रतिलेखों और क्विज़ के साथ इंग्लिश सीखने में मदद करता है।
इस ऐप की ऑडियो प्रोग्राम को डाउनलोड करके देख सकते हैं और बिल्ट-इन ट्रांस्क्रिप्ट और सबटाइटल का उपयोग करके दुबारा से देख सकते हैं।
इस ऐप से जब आप एक बार इंग्लिश का अभ्यास कर लेते हैं, तो आपने जो पढ़ा उसका परीक्षण करने के लिए क्विज दें और अपना स्कोर चेक करें।
BBC Learning English ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 7 MB |
ऐप रेटिंग | 4.0/5 |
ऐप रिव्यु | 20T+ |
ऐप डाउनलोड | 1Cr+ |
10. ABA English – Learn English
ABA English ऐप आपको सफलतापूर्वक अंग्रेजी सीखने और बोलने के लिए एक पूर्ण पाठ्यक्रम, लाइव क्लासेज, स्थानीय शिक्षकों से मार्गदर्शन, आदि सुविधाएं प्रदान करता है।
यह ऐप पाठ्यक्रम वीडियो पर आधारित है। इसमें 6 ऑफिसियल लेवल में 144 यूनिट्स शामिल हैं: ए1, बिगिनर से लेकर सी1 बिजनेस तक और इसमें लाइव यूनिट रिव्यु क्लासेज भी शामिल हैं।
आप इस ऐप का इस्तेमाल फ्री में भी कर सकते हैं लेकिन अगर आप सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपको कई सारे सुविधाएं मिलेंगे जैसे कम्पलीट कोर्स, लाइव क्लासेस, माइक्रोलेसन, सर्टिफिकेट, आदि।
ABA English ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 99 MB |
ऐप रेटिंग | 4.2/5 |
ऐप रिव्यु | 1.7L+ |
ऐप डाउनलोड | 1Cr+ |
11. English Grammar Book (Pub: Nithara)
English Grammar Book ऐप के नाम से ही आपको समझ आ रहा होगा की यह एक इंग्लिश ग्रामर सिखने वाला ऐप है, जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से ग्रामर सीख़ सकते हैं।
इंग्लिश पढ़ने, लिखने, और बोलने के लिए आपकी ग्रामर बहुत अच्छी होनी चाहिए तभी जाकर आप अच्छे से इंग्लिश सीख सकते हैं।
इस ऐप में इंग्लिश ग्रामर के सभी चैप्टर दिए गए हैं जिसकी मदद से आप ग्रामर सीखने के साथ साथ इंग्लिश में लिखना और बोलना भी सीख सकते हैं।
इस ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 13 MB |
ऐप रेटिंग | 4.2/5 |
ऐप रिव्यु | 15T+ |
ऐप डाउनलोड | 50L+ |
12. Cambly – English Teacher
Cambly ऐप काफी अच्छा ऐप है जिससे आप अपनी इंग्लिश को सुधार सकते हैं और प्रैक्टिस कर सकते हैं। यह ऐप आपको लाइव वीडियो चैट पर अंग्रेजी बोलने वालों से बात करवाता है।
आपके अनुकूल अंग्रेजी ट्यूटर बातचीत कौशल, उच्चारण और किसी भी अन्य अंग्रेजी कौशल का अभ्यास करने में आपकी मदद करता है।
आप इस ऐप से इंग्लिश बोलने के साथ-साथ TOEFL, TESOL, TEFL, TOEIC, और IELTS जैसे इंग्लिश एग्जाम की तैयारी करने में मदद करता है।
कैंबली ऐप का इस्तेमाल हर कोई कर सकता है चाहे वो ट्यूटर विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, लेखक हो या फिर कोई और ,ये ऐप सभी के लिए उपयोगी माना जाता है।
Cambly ऐप को आप प्ले स्टोर से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 3.5 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली है।
ऐप साइज | 48 MB |
ऐप रेटिंग | 3.5/5 |
ऐप रिव्यु | 1.5L+ |
ऐप डाउनलोड | 1Cr+ |
FAQs: English sikhne ke liye best app
Q: इंग्लिश सीखने वाला ऐप कहाँ से डाउनलोड करें?
Ans: आप इंग्लिश सीखने वाला ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Q: क्या इन ऐप की मदद से फ्री में इंग्लिश सीख सकते हैं?
Ans: जी हाँ, आप इनमें से कई ऐप का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं।
Q: इन ऐप की मदद से कितने दिनों में इंग्लिश सीख सकते हैं?
Ans: ये आपके ऊपर निर्भर करता है क्यूंकि आप जितना ज्यादा समय इन ऐप पर इंग्लिश सीखने के लिए देंगे उतना जल्दी सीख जाएंगे।
Q: क्या इन ऐप की मदद से कोई भी इंग्लिश सीख सकता है?
Ans: हाँ, इन सभी ऐप की मदद से कोई भी इंग्लिश बहुत आसानी से सीख सकता है।
आज आपने क्या सीखा –
आज के इस आर्टिकल में हमनें English sikhne wala app के नाम, ऐप की रिव्यु, रेटिंग, और ऐप से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बात किया है।
मुझे उम्मीद है की इस आर्टिकल में बताए गए सारी बातें आपको अच्छी लगी होगी और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको इंग्लिश सीखने वाला ऐप के बारे में सब कुछ पता चल गया होगा।
अगर आप मुझसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर के पूछ सकते हैं और अगर कोई सुझाब हो तो भी आप बता सकते हैं।
अगर हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हों और हर बार की तरह कुछ नया सिखने को मिला हो तो आप इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स और अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।