आपमें से ज्यादातर लोगों ने LIC इन्शुरन्स कंपनी का नाम कभी न कभी तो सुना होगा और आपमें से ही कई लोगों ने इस कंपनी के इन्शुरन्स भी ख़रीदे होंगे। लेकिन क्या आपको पता है की LIC ka Malik kaun hai?
अगर आपको नहीं पता है की एलआईसी कंपनी का मालिक कौन है और आप इसी के बारे में जानने के लिए हमारे वेबसाइट पर आए हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।
एलआईसी भारत की एक भरोसेमंद इन्शुरन्स कंपनी है और यह भारत सरकार के अंदर काम करती है। हमारे देश में सबसे ज्यादा इन्शुरन्स एलआईसी कंपनी से ही खरीदी जाती है क्यूंकि यह एक बहुत ही पुरानी और भरोसेमंद कंपनी है।
आज के इस आर्टिकल में आपको एलआईसी से रिलेटेड सभी जानकारी मिलने वाली हैं जैसे – LIC ka Malik kaun hai, LIC Ki sthapna kab huyi, LIC ke adhyaksh kaun hai, LIC kya hai, LIC meaning in hindi, आदि।
अगर आपको भी एलआईसी कंपनी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है और आप इस कंपनी और इनके मालिक के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए ताकि आपको भी एलआईसी (LIC) के बारे में सारी जानकारी प्राप्त हो सकें।
Lic ka Malik kaun hai?
LIC कंपनी का मालिक ‘भारत सरकार’ (Government of India) है। एलआईसी कंपनी की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा 1 सितम्बर 1956 में किया गया था और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
LIC कंपनी की कई सहायक कंपनियां भी हैं, जिनमे आईडीबीआई बैंक, एलआईसी नोमुरा म्यूचुअल फंड, एलआईसी नेपाल, आदि कंपनियां शामिल है।
वित्तीय वर्ष 2021 तक LIC की कुल संपत्ति में 507.33 बिलियन डॉलर है और वर्ष 2020 के अनुसार इस कंपनी में कुल 1 लाख 14 हज़ार लोग काम करते हैं।
अभी हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021 के केंद्रीय बजट में एलआईसी के लिए एक प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लाने का प्रस्ताव की घोषणा किया है।
LIC Meaning in Hindi?
LIC का मतलब हिंदी में ‘भारतीय जीवन बीमा निगम’ होता है और LIC का फुल फॉर्म ‘Life Insurance Corporation of India’ होता है।
आपने एलआईसी के logo डिज़ाइन के निचे संस्कृत शब्द में एक स्लोगन लिखा देखा होगा जिसका मतलब ‘आपका कल्याण हमारी जिम्मेदारी’ होता है। आपने कई बार इस कंपनी के कथन भी सुना होगा ‘जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी’ है।
LIC क्या है? (What is LIC in Hindi)
भारतीय जीवन बीमा निगम यानी की LIC एक भारतीय वैधानिक बीमा (insurance) और निवेश (investment) निगम है जिसका मुख्यालय भारत के मुंबई शहर में स्थित है।
एलआईसी कंपनी की शुरुआत 1 सितम्बर 1956 में हुई, जिसका मुख्यालय भारत के मुंबई शहर में स्थित है। इस एलआईसी कंपनी का मालिक भारत सरकार है यानी की यह कंपनी भारत सरकार के अंदर काम करती है।
एलआईसी कंपनी की लगभग 8 आंचलिक कार्यालय है और 101 संभागीय कार्यालय भारत के अलग-अलग क्षेत्रो में स्थित है। इस कंपनी के अंदर 2020 के अनुसार लगभग 1 लाख 14 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं।
आज के समय कई प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियां आने के बाद भी लोगों का एलआईसी पर भरोसा कायम है क्यूंकि एक तो यह कंपनी काफी पुरानी है और दूसरा यह कंपनी भारत सरकार के अंदर काम करती है।
LIC की स्थापना कब हुई? (LIC ki sthapna)
एलआईसी कंपनी की स्थापना 1 सितम्बर 1956 में हुई, जिसका मुख्यालय भारत के मुंबई शहर में स्थित है। यह कंपनी भारत सरकार की स्वामित्व में है और इस कंपनी के चेयरमैन ‘M R Kumar’ जी है।
भारत बीमा निगम का वित्तीयनिर्माण सेवाओ के उद्योग से हुआ था। जब भारत की संसद ने भारतीय जीवन बीमा अधिनियम पारित किया तब जाकर भारत में बीमा उद्योग का राष्ट्रीयकरण किया गया।
◆ ये भी पढ़ें –
- लोन लेने वाला 12 ट्रस्टेड और फ्री ऐप्स?
- कॉल डिटेल निकालने वाला फ्री ऐप्स?
- टॉप 10 खेत नापने वाला पॉपुलर ऐप्स?
- वीडियो डाउनलोड करने वाला फ्री ऐप्स
- टॉप 15 मैच देखने वाला पॉपुलर ऐप्स?
LIC का इतिहास क्या है? (LIC History in Hindi)
अभी तक आपको एलआईसी कंपनी के बारे में बहुत कुछ पता चल गया होगा तो अब चलिए मैं आपको इस कंपनी के इतिहास के बारे में जानकारी देता हूँ।किसी भी कंपनी का इतिहास जानकार आपको उस कंपनी के बारे में और विस्तार से सब कुछ जानने को मिलता है।
भारत में इंश्योरेंस कंपनी की शुरुआत साल 1818 से ही हो गयी थी और सबसे पहली इंश्योरेंस कंपनी का नाम ओरिएंटल लाइफ इंश्योरेंस थी। यह कंपनी कोलकाता में स्थापित की गई थी।
ओरिएंटल लाइफ इंश्योरेंस का मकसद केवल अंग्रेजों का जीवन बीमा करना था। यह कंपनी ने भारतीयों से भारी प्रीमियम वसूला करता था और इसका सारा फायदा अंग्रेजों को दिया जाता था।
सुरेंद्रनाथ टैगोर ने हिंदुस्तान इंश्योरेंस सोसाइटी की स्थापना की थी, जो बाद में जीवन बीमा निगम बन गई। साल 1870 में पहली भारतीय लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की शुरुआत हुई और हमारे देश के लोगों को बराबरी का हक मिला।
साल 1956 तक भारत में कुल 154 भारतीय इंश्योरेंस कंपनियां थी, जिसमें 16 विदेशी कंपनियां और 75 प्रोविडेंट कंपनियां काम करती थी। 1 सितंबर 1956 को भारत सरकार ने इन सभी कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की शुरुआत की थी।
जब एलआईसी कंपनी की शुरुआत हुयी तो उस वक़्त 5 जोनल ऑफिस, 33 डिविजनल ऑफिस, 212 ब्रांच ऑफिस और एक कॉर्पोरेट ऑफिस थी। इस कंपनी ने एक साल में ही 200 करोड़ का बिजनेस किया क्यूंकि यह कंपनी भारत सरकार के अंदर काम करने के कारण लोगों का इस कंपनी पर भरोसा था।
LIC के अध्यक्ष कौन हैं? (LIC ke adhyaksh kaun hai)
एलआईसी कंपनी के अध्यक्ष ‘M R Kumar’ हैं और उनका पूरा नाम श्री. मंगलम रामसुब्रमण्यम कुमार हैं। 14 मार्च, 2019 को M R Kumar को एलआईसी कंपनी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
इस कंपनी में अध्यक्ष बनने से पहले उन्होंने मुंबई में कार्यकारी निदेशक पेंशन और समूह योजना और कार्मिक के रूप में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
LIC का स्लोगन क्या है? (LIC slogan in hindi)
एलआईसी का स्लोगन “योगक्षेमं वहाम्यहम जो” है, जिसका मतलब हिंदी में ”आपका कल्याण हमारी जिम्मेदारी है” होता है। यह स्लोगन एक संस्कृत शब्द है, जो श्रीमदभगवद गीता के श्लोक से लिया गया है और इस कंपनी की logo को देवनागरी लिपि में बनाया गया है।
FAQs : LIC ka Malik kaun hai
Q. LIC की शुरूआत कब हुयी थी?
Ans: LIC की शुरूआत 1 सितंबर 1956 में हुयी थी।
Q. LIC की शुरूआत किसके द्वारा की गयी थी?
Ans: LIC की शुरूआत भारत सरकार के द्वारा की गयी थी।
Q. LIC का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Ans: LIC का मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
Q. LIC किस देश की कंपनी है?
Ans: LIC इंडिया की कंपनी है।
Q. LIC कंपनी के अध्यक्ष कौन है?
Ans: LIC कंपनी के अध्यक्ष M R Kumar हैं।
Q. LIC का Customer Service Number क्या है?
Ans: LIC का Customer Service Number 022 6827 6827 है।
Q. LIC की ऑफिसियल वेबसाइट का क्या नाम है?
Ans: LIC की ऑफिसियल वेबसाइट का नाम www.licindia.in है।
Q. LIC कंपनी में कितने कर्मचारी काम करते हैं?
Ans: साल 2020 के अनुसार, इस कंपनी में लगभग 1 लाख 14 हजार कर्मचारी काम करते हैं।
Read Also –
आज आपने क्या सीखा –
आज के इस आर्टिकल में हमनें एलआईसी के मालिक के बारे में बहुत कुछ जाना है, LIC ka Malik kaun hai, LIC Ki sthapna kab huyi, LIC ke adhyaksh kaun hai, LIC kya hai, LIC meaning in hindi, LIC slogan in hindi, इत्यादि के बारे में बात किया है।
मुझे उम्मीद है की इस आर्टिकल में बताए गए सारी बातें आपको अच्छी लगी होगी और सब कुछ समझ आ गया होगा। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको एलआईसी के मालिक का नाम और इस कंपनी के बारे में सब कुछ पता चल गया होगा।
अगर आप मुझसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर के पूछ सकते हैं और अगर कोई सुझाब हो तो भी आप बता सकते हैं।
अगर हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हों और हर बार की तरह कुछ नया सिखने को मिला हो तो आप इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स और अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।