Naam Likhne Wala Apps 2024 (नाम लिखने वाला ऐप)

Spread the love

आज के समय हर कोई अपने फोटो को अच्छे से एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहता है। ऐसे में कई बार हमें फोटो पर नाम लिखना होता है और इसके लिए आप naam likhne wala apps ढूंढते हैं।

अगर आप भी फोटो पर नाम लिखने वाला ऐप की तलाश कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं क्यूंकि आज के इस पोस्ट में आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद पॉपुलर और शानदार ऐप के बारे में ही बताने वाला हूँ।

आपको इस पोस्ट में टॉप 10 फोटो पर नाम लिखने वाला ऐप के नाम और उन सभी ऐप्स के बारे में सभी जानकारी विस्तार से बताने वाला हूँ। इसलिए आप इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें ताकि आपको सब कुछ अच्छे से पता चल सकें।

नाम लिखने वाला ऐप क्या होता है?

नाम लिखने वाला एक ऐसा ऐप होता है जिसकी मदद से आप अपने फोटो पर अपना नाम या जो आपका मन करें वो लिख सकते हैं। इन सभी ऐप की मदद से आप अपने फोटो को अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

आप इन सभी ऐप की मदद से अपने फोटो को अच्छे से एडिट भी कर सकते हैं जो दिखने में काफी अच्छा लगता है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

वैसे तो आपको प्ले स्टोर पर कई सारे फोटो पर नाम लिखने वाले ऐप मिल जाएंगे लेकिन इस पोस्ट में बताए गए सभी ऐप्स काफी पॉपुलर और शानदार है जिसका इस्तेमाल मैंने खुद करके देखा है।

टॉप 10 नाम लिखने वाला ऐप के नाम (Naam Likhne Wala Apps)

naam likhne wala apps

अब चलिए आपको टॉप 10 फोटो पर नाम लिखने वाला ऐप के नाम और उन सभी ऐप के बारे में सभी जानकरी एक एक करके विस्तार से जानते हैं, जिसके बाद आप खुद से निर्णय ले सकते हैं की हमारे लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा होगा।

1. Picsart

Picsart एक फोटो एडिटिंग ऐप है लेकिन आप इस ऐप की मदद से अपने फोटो के ऊपर नाम भी लिख सकते हैं। आप अलग अलग स्टाइलिश फॉण्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह एक काफी पॉपुलर ऐप है जो दुनियाभर में इस्तेमाल किया जा रहा है और इस ऐप को सबसे ऊपर इसलिए रखा गया है क्यूंकि इस लिस्ट में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है।

इस ऐप में कई सारे फीचर शामिल है जिसकी मदद से आप फोटो पर टेक्स्ट लिखने के साथ साथ फोटो को भी अच्छे से एडिट कर सकते हैं।

अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।

ऐप साइज54 MB
ऐप रेटिंग4.2/5
ऐप रिव्यु1Cr+
ऐप डाउनलोड100Cr+

2. Canva

Canva का नाम आपमें से कई लोगों ने सुना होगा और कई लोग तो इस ऐप का इस्तेमाल भी किए होंगे या कर रहे होंगे। यह एक बहुत ही पॉपुलर ऐप है जिसका इस्तेमाल ग्राफ़िक डिजाइनिंग के लिए किया जाता है।

अगर आप अपने फोटो पर अपना नाम लिखना चाहते हैं तो इस ऐप की मदद से लिख सकते हैं और साथ ही फोटो को अच्छे से एडिट भी कर सकते हैं।

इस ऐप में ढ़ेर सारे फीचर हैं जिसका इस्तेमाल आप अलग अलग काम के लिए कर सकते हैं और आज के समय इस ऐप का इस्तेमाल कई सारे प्रोफेशनल ग्राफ़िक डिज़ाइनर इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और अभी तक इस ऐप को 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

ऐप साइज10 MB
ऐप रेटिंग4.4/5
ऐप रिव्यु1Cr+
ऐप डाउनलोड10Cr+

3. Photoshop Express

Photoshop एक बहुत ही पुराना सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल कई वर्षो से कंप्यूटर में किया जा रहा है लेकिन अब आप Photoshop Express ऐप का इस्तेमाल अपने मोबाइल में भी कर सकते हैं।

इस ऐप का इस्तेमाल फोटो एडिटिंग के लिए किया जाता है और आप भी बहुत ही आसानी से अपने फोटो को अपने अनुसार एडिट कर सकते हैं और रही बात फोटो के ऊपर अपना नाम लिखने की तो आप वो काम भी आसानी से कर सकते हैं।

अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल कभी किए होंगे तो आपको पता होगा की यह एक कितना शानदार ऐप है और आपने अभी तक इस ऐप का इस्तेमाल नहीं किया है तो आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप साइज80 MB
ऐप रेटिंग4.2/5
ऐप रिव्यु19L+
ऐप डाउनलोड10Cr+

4. Phonto – Text On Photos

Phonto एक बहुत ही पॉपुलर फोटो पर नाम लिखने वाला ऐप है जिसमें आपको एक से बढ़कर एक शानदार फीचर देखने को मिलते हैं। अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस ऐप में 200 से ज्यादा फॉन्ट उपलब्ध है जिससे आप स्टाइलिश नाम लिख सकते हैं। आप खुद से भी अलग अलग दूसरे फ़ॉन्ट्स इंस्टाल कर सकते हैं।

आपको टेक्स्ट से रिलेटेड कई सारी सुविधाएं मिलती है जैसे आप टेक्स्ट का साइज, कलर, शैडो, बैकग्राउंड कलर, आदि बदल सकते हैं।

इस ऐप को 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप की रेटिंग की बात करूँ तो 5 में से 4.5 स्टार रेटिंग मिली है।

ऐप साइज22 MB
ऐप रेटिंग4.5/5
ऐप रिव्यु4L+
ऐप डाउनलोड5Cr+

5. Text On Photo – Text Art

Text On Photo ऐप के नाम से ही आपको पता चल रहा होगा की इस ऐप के द्वारा आप अपने फोटो पर अपना नाम लिख सकते हैं। इस ऐप को इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है।

इस ऐप में फोंट्स से रिलेटेड कई सारे फीचर मिलते हैं जिसमें अलग अलग फोंट्स कलर, और थीम, हाई क्वालिटी फोटो गैलरी, फ़िल्टर, आदि शमिल है।

आप अपने अनुसार क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके और इस ऐप में मौजूद टूल का इस्तेमाल करके बहुत ही अच्छे से अपने फोटो पर नाम लिख सकते हैं।

आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इसे 5 में से 4.3 स्टार रेटिंग मिली है।

ऐप साइज37 MB
ऐप रेटिंग4.3/5
ऐप रिव्यु1L+
ऐप डाउनलोड1Cr+

6. Add Text

Add Text ऐप आपको अपने फोटो पर अलग अलग फॉन्ट का इस्तेमाल करके नाम लिखने में मदद करता है। Text को अलग अलग स्टाइल में लिख सकते हैं और अलग अलग कलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस ऐप में आपको 1000+ फ़ॉन्ट, फ़ोटो, शेप, स्टिकर, 3डी टेक्स्ट टूल, बैकग्राउंड टेक्स्ट कलर, इफेक्ट्स, आदि फीचर मिलते हैं। आप टेक्स्ट के हिस्सों को अलग से डिज़ाइन कर सकते हैं और साथ ही फ़ॉन्ट, फ़ॉर्मेट, रंग, और स्ट्रोक को बदल सकते हैं।

आपको इन सभी के अलावा भी और कई सारे फीचर मिलते हैं जिसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं जिसमें Multiple texts, Text color, Opacity, Stroke, Shadow, Gradients, Texture, Erase tool, Color tools, Stickers/Emojis, आदि शामिल है।

अगर आपने इस ऐप को अभी तक इस्तेमाल नहीं किया हैं तो आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।

ऐप साइज10 MB
ऐप रेटिंग4.6/5
ऐप रिव्यु1L+
ऐप डाउनलोड1Cr+

7. Stylish Text – Fonts Keyboard

Stylish Text ऐप भी एक कमाल का ऐप है जिसकी मदद से आप अपने फोटो पर अलग अलग तरह के स्टाइलिश फॉन्ट में नाम लिख सकते हैं।

इस ऐप में आपको 120 Texts, 20 Numbers और 100 से भी ज्यादा Arts styles मिल जाता है और आप इन सभी का इस्तेमाल करके अच्छे से अपना नाम लिख सकते हैं।

अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप को 5 में से 4.2 स्टार रेटिंग मिली है।

ऐप साइज20 MB
ऐप रेटिंग4.2/5
ऐप रिव्यु2L+
ऐप डाउनलोड1Cr+

8. Add Text On Photo

Add Text On Photo ऐप के नाम से आपको मालूम चल रहा होगा की यह एक फोटो पर टेक्स्ट लिखने वाला ऐप है और आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करके अपना नाम लिख सकते हैं।

आप ऐप में मौजूद अलग अलग फॉण्ट, कलर, इफेक्ट्स, आदि फीचर का इस्तेमाल करके आप अपने फोटो पर टेक्स्ट लिख सकते हैं।

यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है और आप चाहे तो डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं और इस ऐप की डाउनलोडिंग की बात करें तो इसे 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।

ऐप साइज79 MB
ऐप रेटिंग4.6/5
ऐप रिव्यु77T+
ऐप डाउनलोड50L+

9. Geulgram – Text On Photo

Geulgram एक फोटो पर टेक्स्ट लिखने वाला ऐप है जो विभिन्न प्रकार के फोटो कैप्शन बनाता है जिनमें quote, emotional, love, greeting, आदि शामिल होते हैं।

अब चलिए इस ऐप के फीचर के बारे में बात करते हैं तो इसमें सुंदर तस्वीरें है जो आपके लेखन से मेल खाती हो, विभिन्न भाषाओं में निःशुल्क फ़ॉन्ट प्रदान करता है, आप अपना हस्ताक्षर जोड़ सकते हैं, और दिनांक टेक्स्ट की कई स्टाइलिश जोड़ सकते हैं।

इस ऐप को प्ले स्टोर पर 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और अगर आप भी इसे उपयोग करना चाहते हैं तो प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप साइज21 MB
ऐप रेटिंग4.5/5
ऐप रिव्यु60T+
ऐप डाउनलोड50L+

10. Font Rush

Font Rush ऐप आपको 200+ अद्भुत फ़ॉन्ट के साथ चित्रों पर टेक्स्ट ऐड करने और 250+ सुंदर बैकग्राउंड इमेजेज पर या अपनी तस्वीरों पर टेक्स्ट जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है।

इस ऐप में बढ़िया टाइपोग्राफी टूल है जो आपको एक क्लिक से शानदार फ़ॉन्ट और शानदार लेआउट डिज़ाइन के साथ फोटो पर अद्भुत टेक्स्ट बनाने में मदद करता हैं।

यह ऐप आपको फोटो एडिटिंग, कोलाज, लोगो, निमंत्रण या पोस्टर बनाने जैसे सभी ग्राफिक डिजाइनिंग काम को आसान बनाता है।

इस ऐप को बहुत ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और इस ऐप में शामिल फीचर का इस्तेमाल करके आप फोटो को अच्छे से एडिट कर सकते हैं।

ऐप साइज59 MB
ऐप रेटिंग4.8/5
ऐप रिव्यु15T+
ऐप डाउनलोड5L+

FAQs:

Q: फोटो पर नाम लिखने वाला ऐप कहां से डाउनलोड करें?

Ans: आप गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

Q: फोटो पर नाम लिखने वाला सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?

Ans: वैसे तो ऊपर ऊपर बताए गए सभी ऐप अच्छे हैं लेकिन आप इन Phonto – Text On Photos और Text On Photo – Text Art का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Q: फोटो पर स्टाइलिश नाम लिखने वाला ऐप कौन सा है?

Ans: आप Add Text और Stylish Text ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Q: फोटो पर स्टाइलिश नाम लिखने के साथ साथ एडिटिंग करने वाला ऐप कौन सा है?

Ans: फोटो पर स्टाइलिश नाम लिखने के साथ साथ एडिटिंग Picsart, Canva और Photoshop Express अच्छे हैं।

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में हमने आपको टॉप 10 फोटो पर नाम लिखने वाला ऐप के नाम और उन सभी ऐप्स के बारे में विस्तार से जानकारी दिया है और मुझे उम्मीद है की आपको पोस्ट अच्छी लगी होगी।

अगर आपको हमारी पोस्ट में बताई गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि उनकी भी मदद हो सकें।

अगर आप इसी तरह की जानकारी आगे भी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस वेबसाइट upgradethinking.com पर विजिट करते हैं और अपने आप को अपडेट करते रहें।

Read Also


Spread the love

Leave a Comment