Zee News Ka Malik Kaun Hai? – ज़ी न्यूज़ के बारे में पूरी जानकरी (2023)

Spread the love

Please Rate This Post ♥

आप सभी अपने टीवी पर न्यूज़ चैनल तो देखते ही होंगे और आप सभी ने ज़ी न्यूज़ चैनल का नाम भी सुना ही होगा लेकिन क्या आपको पता है की Zee News Ka Malik Kaun Hai?

आज के समय हर कोई न्यूज़ देखता है और मार्केट में कई सारे न्यूज़ चैनल आ चुके हैं लेकिन आपमें से ज्यादातर लोग कुछ प्रसिद्ध चैनल पर ही न्यूज़ देखते होंगे और आज मैं उन्हीं में से एक प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल ‘Zee News’ के बारे में बताने वाला हूँ।

आज के इस आर्टिकल में आपको Zee News से रिलेटेड सभी जानकारी मिलने वाली है जैसे – Zee News ka Malik kaun hai, Zee News Ka owner kaun hai, Zee News क्या है, Zee News का इतिहास, इत्यादि।

अगर आपको भी Zee News के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है और आप इस न्यूज़ चैनल और इनके मालिक के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए ताकि आपको भी इस चैनल के बारे में सारी जानकारी प्राप्त हो सकें।

Zee News Ka Malik Kaun Hai

Zee News ka Malik kaun hai?

ज़ी न्यूज़ के मालिक सुभाष चंद्र गोयनका हैं। अभी वर्तमान में सुभाष चंद्र गोयनका एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन हैं और इनका जन्म 30 नवंबर 1950 को हरियाणा के आदमपुर हिसार में हुआ था।

सुभाष चंद्र गोयनका एक भारतीय अरबपति मीडिया बैरन हैं। वे एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष हैं और ज़ी मीडिया के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, लेकिन 24 मई 2016 को कंपनी के निदेशक और गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया है।

Zee News क्या है? (What is Zee News in Hindi)

Zee News एक भारतीय हिंदी भाषा का समाचार चैनल है, जिसके मालिक एस्सेल समूह के चैयरमेन सुभाष चंद्रा हैं। इस न्यूज़ चैनल की शुरुआत 27 अगस्त 1999 को की गयी थी और ये ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन का प्रमुख चैनल है।

यह चैनल कई विवादों में शामिल रहा है और कई मौकों पर मनगढ़ंत समाचार प्रसारित करता रहा है। आज के समय यह चैनल न्यूज़ को हिंदी के साथ-साथ कुछ क्षेत्रीय भाषाओ में भी प्रसारित कर रहा है।

Zee News के बारे में (About Zee News in Hindi)

स्थापना27 अगस्त 1999
मुख्यालयनॉएडा, उत्तर प्रदेश, भारत
मालिकसुभाष चंद्रा
सीईओसुधीर चौधरी
कार्यन्यूज़ चैनल
वेबसाइट zeenews.india.com

Zee News की स्थापना कब हुई थी ?

ज़ी न्यूज़ की स्थापना 27 अगस्त 1999 को सुभाष चंद्र गोयनका के द्वारा की गयी थी। जब इस चैनल की शुरुआत हुयी तो उस समय ज़ी न्यूज़ को अंग्रेजी में प्रसारित किया गया था।

इसके बाद इस न्यूज़ चैनल को हिंदी भाषा में भी प्रसारित किया जाना शुरू किया गया और आज के समय ये चैनल 8 से 9 भाषा में न्यूज़ प्रसारित करती है।

Zee News का इतिहास –

Zee Media Corporation Limited की स्थापना एस्सेल ग्रुप द्वारा की गई थी और इसे 27 अगस्त 1999, में ज़ी स्पोर्ट्स लिमिटेड के रूप में शामिल किया गया था। यह ज़ी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की सहायक कंपनी थी।

साल 1999 के दौरान कंपनी ने देश में 24 घंटे हिंदी करंट अफेयर्स और समाचार चैनल बनकर इतिहास रच दिया। नवंबर 2004 में कंपनी ने द ज़ी बिजनेस चैनल लॉन्च किया।

27 मई 2004 को ज़ी न्यूज़ लिमिटेड के रूप में पुनर्निगमित किया गया था। इसे 2006 में एस्सेल समूह की एक अलग कंपनी के रूप में अलग कर दिया गया था।

साल 2006 में ही ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का समाचार व्यवसाय उपक्रम जिसमें समाचार और क्षेत्रीय भाषा के चैनल शामिल थे, जैसे – ज़ी न्यूज़, ज़ी बिज़नेस, ज़ी बांग्ला, ज़ी पंजाबी, ज़ी मराठी, आदि को अलग कर दिया गया।

2013 में ज़ी न्यूज़ लिमिटेड ने अपना नाम ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बदल दिया। इस कंपनी की एक सहायक कंपनी ज़ी आकाश न्यूज़ प्राइवेट लिमिटेड है जिसमें कंपनी की 60% हिस्सेदारी है।

Zee News का सीईओ (CEO) कौन है?

ज़ी न्यूज़ के सीईओ सुधीर चौधरी हैं और इन्हें साल 2019 में सीईओ पद के लिए चुना गया। इससे पहले सुधीर चौधरी, इस न्यूज़ चैनल के लिए एंकर का काम करते थे।

सुधीर चौधरी ज़ी न्यूज़ पर प्राइम टाइम शो DNA – दैनिक समाचार और विश्लेषण को भी होस्ट करते हैं। सुधीर चौधरी भारत के सबसे बेहतरीन न्यूज़ एंकर और पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं।

Zee News चैनल की भाषाएँ –

ज़ी न्यूज़ की चैनल कई भाषाओं में उपलब्ध है जैसे –

  • हिंदी
  • अंग्रेज़ी
  • मराठी
  • गुजराती
  • उड़िया
  • उर्दू
  • पंजाबी
  • बांग्ला
  • भोजपुरी

FAQs : Zee News ka Owner kaun hai

Q. Zee News की शुरूआत कब हुयी थी?

Ans: जी न्यूज़ की शुरूआत 27 अगस्त 1999 में में हुयी थी।

Q. Zee News के संस्थापक कौन है?

Ans: जी न्यूज़ के संस्थापक सुभाष चन्द्र गोयनका हैं।

Q. Zee News का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

Ans: जी न्यूज़ का मुख्यालय नॉएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

Q. Zee News का CEO कौन है?

Ans: जी न्यूज़ के सीईओ सुधीर चौधरी हैं।

Q. Zee News किस देश का चैनल है?

Ans: जी न्यूज़ भारत का हिंदी न्यूज़ चैनल है।

Read Also –

आज आपने क्या सीखा –

आज के इस आर्टिकल में हमनें ज़ी न्यूज़ के बारे में बहुत कुछ जाना है जैसे – Zee News ka Malik kaun hai, Zee News Ka owner kaun hai, Zee News क्या है, zee news Malik, Zee News का इतिहास, इत्यादि के बारे में बात किया है।

मुझे उम्मीद है की इस आर्टिकल में बताए गए सारी बातें आपको अच्छी लगी होगी और सब कुछ समझ आ गया होगा। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको ज़ी न्यूज़ के मालिक का नाम पता चल गया होगा।

अगर आप मुझसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर के पूछ सकते हैं और अगर कोई सुझाब हो तो भी आप बता सकते हैं।

अगर हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हों और हर बार की तरह कुछ नया सिखने को मिला हो तो आप इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स और अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


Spread the love

Leave a Comment