D Mart क्या है और इसके मालिक कौन है? – D Mart Ka Malik Kaun Hai? (2024)

Spread the love

आपमें से कई लोगों ने डी मार्ट का नाम सुना होगा और कई लोग ऐसे भी होंगे जिन्हे इस कंपनी के बारे में थोड़ा बहुत जानकारी भी होगा लेकिन क्या आप जानते हैं की D Mart Ka Malik Kaun Hai?

अगर आप किसी बड़े शहर में रहते होंगे तो आपने कई जगहों पर डी मार्ट का स्टोर देखा होगा और आपमें से कई लोग अपनी रोजमार्रा की समाने भी खरीदने डी मार्ट जाते होंगे।

डी मार्ट एक ऐसी स्टोर होती है जहाँ आपको जरुरत के सभी समाने मिल जाती है और इस स्टोर की एक सबसे अच्छी ख़ास बात है की यहाँ पर आपको सभी समाने बाकि सभी जगह की तुलना में काफी सस्ते मिल जाते हैं।

आज के इस आर्टिकल में आपको डी मार्ट से रिलेटेड सभी जानकारी मिलने वाली है जैसे D Mart Ka Malik Kaun Hai, डी मार्ट किस देश की कंपनी है, डी मार्ट की शुरुआत कब और कैसे हुई, डी मार्ट हर साल कितने रूपए कमाता है, आदि।

अगर आपको भी डी मार्ट के बारे में कुछ भी नहीं पता है और आप इस कंपनी के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए ताकि आपको सारी जानकारी प्राप्त हो सकें।

D Mart Ka Malik Kaun Hai

D Mart क्या है? (D Mart kya hai)

D Mart एक सुपरमार्केट चेन है जहाँ आपको हर दिन इस्तेमाल किए जाने वाले जरूरतों का सामान मिलता है। इस कंपनी की शुरुआत राधाकिशन दमानी के द्वारा मई 2002 को मुंबई से किया गया था

D Mart कंपनी को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड द्वारा प्रमोट किया जाता है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड एक भारतीय खुदरा निगम है जो भारत में हाइपरमार्केट की एक श्रृंखला संचालित करता है।

डी मार्ट एक ऐसा स्टोर है जो अभी वर्तमान में बड़े बड़े शहरों में स्थित है लेकिन इस कंपनी की बिजनेस मॉडल शानदार है जिस कारण लोगों का सस्ता सामान भी मिल जाता है और कंपनी अपना ढ़ेर सारा मुनाफा भी कमा लेती है।

आपने कई सारे सुपर मार्केट का नाम सुन रखा होगा जैसे विशाल मेगा मार्ट, रिलायंस फ्रेश मार्ट, बिग बाजार, आदि। लेकिन अभी के समय इन सभी की तुलना में डी मार्ट काफी सस्ता और अच्छा घरेलू उत्पादों को प्रदान करता है।

31 मार्च 2019 तक, डी मार्ट में कुल 7,713 स्थायी कर्मचारी काम कर रहे थे और 33,597 कर्मचारी अनुबंध के आधार पर काम पर रखे गए थे।

D Mart Full Form –

D Mart का फुल फॉर्म यानी की डी मार्ट का पूरा नाम Damani Mart है। Damani Mart रामकृष्ण दमानी के नाम से आया है। राधाकिशन दमानी एक भारतीय अरबपति निवेशक, व्यवसायी और डीमार्ट के संस्थापक हैं।

D Mart का मालिक कौन है? (D Mart Ka Malik Kaun Hai)

D Mart के मालिक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) हैं। राधाकिशन दमानी एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं और भारत के बहुत बड़े निवेशक भी हैं।

राधाकिशन दमानी का पूरा नाम राधाकिशन शिवकिशन दमानी है और इनका जन्म 16 अगस्त 1954 को बीकानेर में हो हुआ था।

राधाकिशन दमानी का पालन-पोषण मुंबई के एक सिंगल रूम अपार्टमेंट में मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य (commerce) का अध्ययन किया था, लेकिन एक वर्ष बाद ही पढ़ाई छोड़ दिया था।

राधाकिशन दमानी डी मार्ट कंपनी के मालिक होने के अलावा भी वह अपनी निवेश फर्म, ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के माध्यम से अपने पोर्टफोलियो का प्रबंधन करते हैं।

◆ ये भी पढ़ें –

D Mart किस देश की कंपनी है?

डी मार्ट भारत की कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित हैं। डी मार्ट की स्थापना राधाकिशन दमानी के द्वारा 2002 में की गयी थी और इस कंपनी की पहली शाखा (Branch) पवई के हीरानंदानी गार्डन में स्थित है।

इस कंपनी की शुरुआत पवई, मुंबई से हुयी थी और यहाँ डी मार्ट ने अपना पहला रिटेल स्टोर शुरू किया था और इसके बाद इस कंपनी ने धीरे चीरे बहुत सारे स्टोर की शुरुआत कर चुकी है।

D Mart की शुरुआत कब और कैसे हुई?

D Mart की शुरुआत 15 मई 2002 को पवई, मुंबई से हुयी और इस कंपनी की स्थापना राधाकिशन दमानी के द्वारा किया गया है।

राधाकिशन दमानी की लंबे समय से कंज्यूमर रिटेल में काफी दिलचस्पी होने के कारण उन्होंने 2002 में उपनगरीय मुंबई में एक स्टोर के साथ डी-मार्ट का शुरुआत किया था।

मार्च 2017 में, डी-मार्ट मूल कंपनी ‘एवेन्यू सुपरमार्ट्स’ के नाम से अपना आईपीओ पेश करके सार्वजनिक हुआ औरइस कंपनी की आईपीओ बहुत हिट हुयी थी।

डी मार्ट कंपनी में राधाकिशन दमानी की पत्नी और उनके भाई की लभभग 82.2 % हिस्सेदारी है। डी मार्ट ने 2021 तक पुरे देशभर में कुल 234 से भी ज्यादा अधिक स्टोर खोल चुके हैं।

डी मार्ट रिटेल स्टोर काफी पॉपुलर इसलिए हो चुकी है क्योंकि इसका देशभर में ऑफलाइन रिटेल स्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी हैं, जो व्यक्ति जहाँ से चाहे वहां से सामान आसानी से खरीद सकते हैं।

D Mart की कमाई कितनी है?

वित्तीय वर्ष 2021 के अनुसार में DMart का राजस्व (revenue) लगभग 300 बिलियन यानी की 30,000 करोड़ भारतीय रुपये से अधिक था।

डी मार्ट की कमाई हर दिन लगभग 80 करोड़ से भी ज्यादा की होती है। अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं की डी मार्ट अपने स्टोर से हर महीने और साल कितना ज्यादा कमाई करता होगा।

FAQs : D Mart Malik Name

Q. डी मार्ट की शुरूआत कब हुयी थी?

Ans: डी मार्ट की शुरूआत सन् 2000 मे हुयी थी।

Q. डी मार्ट की शुरूआत किसने की थी?

Ans: डी मार्ट की शुरूआत राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) ने की थी।

Q. डी मार्ट का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

Ans: डी मार्ट कंपनी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है।

Q. डी मार्ट के सीईओ कौन हैं?

Ans: डी मार्ट के सीईओ इग्नाटियस नेविल नोरोन्हा (Ignatius Navil Noronha) हैं।

Q. डी मार्ट का पूरे भारत में कितना स्टोर है?

Ans: डी मार्ट का भारत में कुल 234 स्टोर है।

Q. डी मार्ट कंपनी ने अपनी आईपीओ (IPO) कब लांच की थी?

Ans: डी मार्ट कंपनी ने अपनी आईपीओ 21 मार्च 2017 में लांच की थी।

Q. डी मार्ट की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

Ans: डी-मार्ट की वेबसाइट dmart.in हैं।

आज आपने क्या सीखा –

आज के इस आर्टिकल में हमनें डी मार्ट के मालिक के बारे में बहुत कुछ जाना है, D Mart Ka Malik Kaun Hai, D Mart kya hai, D Mart full form, D Mart की कमाई कितनी है, इत्यादि के बारे में बात किया है।

मुझे उम्मीद है की इस आर्टिकल में बताए गए सारी बातें आपको अच्छी लगी होगी और सब कुछ समझ आ गया होगा। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको डी मार्ट के मालिक का नाम और इस होटल के बारे में सब कुछ पता चल गया होगा।

अगर आप मुझसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर के पूछ सकते हैं और अगर कोई सुझाब हो तो भी आप बता सकते हैं।

अगर हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हों और हर बार की तरह कुछ नया सिखने को मिला हो तो आप इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स और अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Read Also –


Spread the love

Leave a Comment