आप सभी ने LinkedIn ऑनलाइन प्लेटफार्म का नाम तो सुना ही होगा और आपमें से कई लोग इस ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल भी कर रहे होंगे। लेकिन क्या आपको पता है की LinkedIn Ka Malik Kaun Hai?
हमारे देश में इस ऐप का इस्तेमाल कम किया जाता है बाकी सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की तुलना में क्यूंकि यह एंटरटेनमेंट वाला ऐप नहीं है।
आपमें से बहुत सारे लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे होंगे तभी आप जानना चाहते होंगे की इस ऑनलाइन प्लेटफार्म लिंकेडीन का मालिक कौन है।
आज के इस आर्टिकल में आपको लिंकेडीन से रिलेटेड सभी जानकारी मिलने वाली है जैसे LinkedIn Ka Malik Kaun Hai, LinkedIn Kis Desh Ki Company Hai, LinkedIn kya hai, LinkedIn इस्तेमाल करने के फायदे, आदि।
अगर आपको भी लिंकेडीन के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है और आप इस ऑनलाइन प्लेटफार्म और इसके मालिक के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए ताकि आपको इस प्लेटफार्म बारे में सारी जानकारी प्राप्त हो सकें।

LinkedIn क्या है? (LinkedIn kya hai)
लिंक्डइन एक रोजगार-उन्मुख ऑनलाइन प्लेटफार्म है जो एक तरह से सोशल मीडिया प्लेटफार्म की तरह ही लगती है लेकिन इस ऐप्लिकेशन पर ज्यादातर professional व्यक्ति ही देखने को मिलेंगे।
लिंक्डइन का इस्तेमाल आप किसी व्यक्ति को जब देने या जॉब प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं और साथ ही अपनी नेटवर्किंग बढ़ाने के लिए कुछ नया सीखने के लिए, फ़ोटो, वीडियो, पोस्ट शेयर करने के लिए, आदि के लिए किया जाता है।
अगर आप LinkedIn का इस्तेमाल करते हैं तो अच्छी बात है लेकिन अगर आप आज तक इस ऐप का इस्तेमाल नहीं किया है तो आप जरूर कीजिए क्यूंकि इस ऐप की मदद से आपको अपनी करियर में बहुत मदद मिलेगी।
LinkedIn का इतिहास?
LinkedIn की शुरुआत दिसंबर 2002 में रीड हॉफमैन और PayPal और Socialnet.com के संस्थापक टीम के सदस्यों (एलन ब्लू, एरिक ली, जीन-ल्यूक वैलेन्ट, ली होवर, स्टीफन बेइट्ज़ेल, इयान मैकनिश, यान पुजांते) द्वारा की गई थी।
साल 2003 के अंत में, सिकोइया कैपिटल ने कंपनी में सीरीज ए निवेश का नेतृत्व किया। अगस्त 2004 में, लिंक्डइन 1 मिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गया।
अप्रैल 2007 में, लिंक्डइन 10 मिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गया और फरवरी 2008 में, लिंक्डइन ने अपना मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
जून 2008 में, Sequoia Capital, Greylock Partners, और अन्य उद्यम पूंजी फर्मों ने $53 मिलियन में कंपनी में 5% हिस्सेदारी खरीदी, जिससे कंपनी को लगभग $1 बिलियन का पोस्ट-मनी मूल्यांकन मिला।
नवंबर 2009 में, लिंक्डइन ने मुंबई में अपना कार्यालय खोलने के बाद सिडनी में भी अपना एक कार्यालय की शुरुआत किय। साल 2010 में इस कंपनी ने डबलिन, आयरलैंड में भी एक अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय की स्थापना किया।
LinkedIn का मालिक कौन है? (LinkedIn Ka Malik Kaun Hai)
LinkedIn के फाउंडर रीड हॉफमैन और एरिक लियू हैं जिन्होंने लिंकेडीन की शुरुआत 5 मई 2003 को माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट अमेरिका में किया था।
लिंकेडीन का मालिक अभी वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) कंपनी है। माइक्रोसॉफ्ट ने जून 2016 में लिंकेडीन के 26.2 बिलियन डॉलर में शेयर खरीदकर इस कंपनी की पेरेंट्स कंपनी बन गयी है।
Microsoft की स्थापना बिल गेट्स और पोल एलन के द्वारा 4 अप्रैल 1975 को न्यू मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स में की गयी थी। और अभी माइक्रोसॉफ्ट का मुख्यालय रेडमंड, वाशिंगटन,अमेरिका में स्थित है।
रीड गैरेट हॉफमैन का जन्म 5 अगस्त 1967 को अमेरिका में हुआ था और अभी वर्तमान में हॉफमैन एक अमेरिकी इंटरनेट उद्यमी, वेंचर कैपिटलिस्ट, पॉडकास्टर और लेखक हैं।
एरिक लियू का जन्म 15 जनवरी, 1969 को वेइतनाम देश में हुआ था और अभी वर्तमान में एरिक लियू एक वियतनामी-अमेरिकी उद्यमी और निवेशक हैं।
LinkedIn किस देश की कंपनी है? (LinkedIn Kis Desh Ki Company Hai)
लिंकेडीन अमेरिका देश की कंपनी है और इस कंपनी का मुख्यालय सनीवेल, कैलिफोर्निया, अमेरिका में स्थित है। इस कंपनी की शुरुआत माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट अमेरिका में की गयी थी।
जैसा की मैंने आपको बताया की माइक्रोसॉफ्ट वर्तमान में लिंकेडीन की पेरेंट्स कंपनी है तो इस अनुसार लिंकेडीन रेडमंड, वाशिंगटन,अमेरिका देश की कंपनी भी हुयी क्यूंकि माइक्रोसॉफ्ट का मुख्यालय वाशिंगटन, अमेरिका में ही स्थित है।
LinkedIn का CEO कौन है? (LinkedIn Ka CEO Kaun Hai)
लिंकेडीन के सीईओ ‘रयान रोसलान्स्की’ हैं और इनका जन्म 4 दिसंबर, 1977 को साउथ लेक ताहो, कैलिफोर्निया में हुआ है और अभी वर्तमान में रयान रोसलान्स्की एक अमेरिकी उद्यमी हैं।
रयान रोसलान्स्की को 2009 में लिंक्डइन का सीईओ बनाया गया और 2015 में Lynda.com के 1.5 बिलियन डॉलर के अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो उस समय लिंक्डइन के इतिहास में सबसे बड़ा अधिग्रहण था।
LinkedIn इस्तेमाल करने के फायदे –
- लिंकेडीन की मदद से आप जॉब प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए आपके पास कोई स्किल होनी चाहिए।
- लिंकेडीन की मदद से आप अपने फील्ड से रिलेटेड लोगो से कनेक्ट होकर अपनी एक नेटवर्क बना सकते हैं।
- अगर आप कोई ऑनलाइन काम जैसे ब्लॉग्गिंग, यूट्यूब, फ्रीलांसिंग कर रहे हैं तो आप घर बैठे लोगो को जॉब भी दे सकते हैं।
- लिंकेडीन प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके आप फील्ड से रिलेटेड काम के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं क्यूंकि इस प्लेटफार्म पर सभी प्रोफेशनल लोग ही रहते हैं।
- इस ऑनलाइन प्लेटफार्म की मदद से आप अपने काम को लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
Read Also –
FAQs : What is LinkedIn in Hindi
Q. लिंकेडीन की शुरूआत कब हुयी थी?
Ans: लिंकेडीन की शुरूआत 5 मई 2003 मे हुयी थी।
Q. लिंकेडीन की शुरूआत किसने की थी?
Ans: लिंकेडीन की शुरूआत ‘रीड हॉफमैन और एरिक लियू’ द्वारा की गयी थी।
Q. लिंकेडीन किस देश की कंपनी है?
Ans: लिंकेडीन यूनाइटेड स्टेट अमेरिका देश की कंपनी है।
Q. लिंकेडीन कंपनी के सीईओ कौन है?
Ans: लिंकेडीन कंपनी के सीईओ ‘रयान रोसलान्स्की’ हैं।
Q. लिंकेडीन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Ans: लिंकेडीन का मुख्यालय सनीवेल, कैलिफोर्निया, में स्थित है।
आज आपने क्या सीखा –
आज के इस आर्टिकल में हमनें लिंकेडीन के मालिक के बारे में बहुत कुछ जाना है, LinkedIn Ka Malik Kaun Hai, LinkedIn Kis Desh Ki Company Hai, LinkedIn kya hai, LinkedIn इस्तेमाल करने के फायदे, इत्यादि के बारे में बात किया है।
मुझे उम्मीद है की इस आर्टिकल में बताए गए सारी बातें आपको अच्छी लगी होगी और सब कुछ समझ आ गया होगा। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको लिंकेडीन के मालिक का नाम और इस कंपनी के बारे में सब कुछ पता चल गया होगा।
अगर आप मुझसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर के पूछ सकते हैं और अगर कोई सुझाब हो तो भी आप बता सकते हैं।
अगर हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हों और हर बार की तरह कुछ नया सिखने को मिला हो तो आप इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स और अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
I really appreciate your work, please keep it up and help others in such a unique way.
Thanks
Thanks and keep visiting.