BMW Ka Malik Kaun Hai? – बीएमडब्ल्यू का मालिक कौन है और किस देश की कंपनी है? (2024)

Spread the love

आपमें से कई लोगों ने बीएमडब्ल्यू (BMW) का नाम सुना होगा और आपमें से कई लोगों को इस कंपनी की गाड़ी बहुत अच्छी भी लगती होगी लेकिन क्या आप जानते हैं की BMW Ka Malik Kaun Hai?

आपमें से कई लोगों को खासकर आज के युवाओं को बीएमडब्ल्यू कंपनी की कार काफी बहुत पसंद आती है क्यूंकि इन कार का लुक और डिज़ाइन ही बाकी कारों की तुलना में बहुत अलग होता है।

आज के इस आर्टिकल में आपको बीएमडब्ल्यू से रिलेटेड सभी जानकारी मिलने वाली है जैसे BMW ka malik kaun hai, BMW kis desh Ki company hai, बीएमडब्ल्यू की शुरुआत कब और कैसे हुई, बीएमडब्ल्यू कार की कीमतें, आदि।

अगर आपको भी बीएमडब्ल्यू के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है और आप इस कंपनी के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए ताकि आपको भी इसके बारे में सारी जानकारी प्राप्त हो सकें।

BMW Ka Malik Kaun Hai

बीएमडब्ल्यू क्या है? (BMW kya hai)

BMW एक ऑटोमोबाइल कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 1916 में कार्ल रैप, फ्रांज जोसेफ पोप, गुस्ताव ओटो, और कैमिलो कास्टिग्लिओनी के द्वारा जर्मनी में की गयी थी।

बीएमडब्ल्यू कंपनी कई प्रकार की गाड़ियाँ जैसे Sports Cars, Touring Cars, Motorcycle, आदि बनाती है लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा पॉपुलर इस कंपनी की कार है, जिसे दुनिया भर में पसंद किया जाता है।

बीएमडब्ल्यू कंपनी की कार दुनिया की सबसे महँगी कार में से एक है और इस कार में आपको ऐसी बहुत सारी सुविधाएं देखने को मिलेगी जो बहुत सारी कार में नहीं होती है।

BMW ka full form –

BMW का फुल फॉर्म ‘Bavarian Motor Works‘ होता है।

B- Bavarian

M – Motor

W – Works

बीएमडब्ल्यू  की शुरुआत कब और कैसे हुई?

BMW की शुरुआत साल 1916 में कार्ल रैप, फ्रांज जोसेफ पोप, गुस्ताव ओटो, और कैमिलो कास्टिग्लिओनी ने मिलकर किया था। इस कंपनी की शुरुआत जर्मनी के म्यूनिख शहर में हुयी था।

बीएमडब्ल्यू कंपनी ने अपनी शुरुआत Aircraft Engines बनाने के काम से किया था जिसका इस्तेमाल जर्मन के वायु सेना द्वारा किया जाता था।

प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1918 में, बीएमडब्ल्यू कंपनी को विमान के इंजन बनाने से मजबूरन रोक दिया गया था। और इसके बाद साल 1923 में इस कंपनी ने अपनी पहली मोटरसाइकिल लॉन्च की थी।

बीएमडब्ल्यू ने 1936 में, 328 स्पोर्ट्स कार को लॉन्च किया और 1937 में दुनिया की सबसे तेज़ मोटरसाइकिल बनाया जो पूरी तरह से सफल रही और इसके बाद यह कंपनी सदी की बड़ी कार के रूप में शामिल हो गई।

आज के समय इस कंपनी का नाम शायद ही कोई ऐसा होगा जो नहीं जानता होगा और इस कंपनी की गाड़ी आज दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध हो चुकी है।

BMW Kis Desh Ki Company Hai?

अब मैं आपको बीएमडब्ल्यू कंपनी किस देश की कंपनी है इसके बारे में बताने वाला हूँ। बीएमडब्ल्यू कंपनी एक जर्मन कंपनी है यानी की यह एक जर्मनी देश की कंपनी है।

बीएमडब्ल्यू कंपनी की शरुआत जर्मनी के म्यूनिख शहर में हुयी थी और अभी के समय इस कंपनी का मुख्यालय म्यूनिख, जर्मनी के एम रिसेनफेल्ड क्षेत्र में स्थित है।

इस कंपनी के मुख्यालय को बीएमडब्ल्यू टॉवर के नाम से भी जाना जाता है क्यूंकि यह एक बहुत ही ऊँची बिल्डिंग है।

बीएमडब्ल्यू का मालिक कौन है? (BMW ka malik kaun hai)

BMW कंपनी के मालिक ‘Stefan Quandt’ और ‘Susanne Klatten’ हैं और इस कंपनी की शरुआत 7 मार्च 1916 में जर्मनी के म्यूनिख शहर में की गयी थी।

BMW कंपनी की स्थापना साल 1916 में कार्ल रैप, फ्रांज जोसेफ पोप, गुस्ताव ओटो, और कैमिलो कास्टिग्लिओनी के द्वारा किया गया था।

BMW कंपनी का शेयर ‘Stefan Quandt’ के पास 29 प्रतिशत है, और ‘Susanne Klatten’ के पास 21 प्रतिशत शेयर हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत शेयर सार्वजानिक लोगो के पास स्टॉक के रूप में है।

बीएमडब्ल्यू का सीईओ (CEO) कौन है?

बीएमडब्ल्यू कार कंपनी के सीईओ अभी वर्तमान में ‘Oliver Zipse’ हैं और इस कंपनी के अध्यक्ष ‘Norbert Reithofer’ है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के सीईओ ‘Mr. Vikram Pawah’ हैं।

बीएमडब्ल्यू कार की कीमतें क्या है? (BMW ka price kitna hai)

BWM Car ModelsPrice
BMW X1₹ 39.84 Lakh
BMW X4₹ 70.50 Lakh
BMW X6₹ 1.02 Crore
BMW X7₹ 1.07 Crore
BMW 3 Series₹ 53.00 Lakh
BMW 5 Series₹ 63.90 Lakh
BMW 7 Series₹ 1.42 Crore
BMW 6 Series₹ 68.50 Lakh
BMW M2₹ 84.37 Lakh
BMW M5₹ 1.69 Crore
BMW M8₹ 2.17 Crore
BMW X5 M₹ 2.03 Crore

FAQs : BMW ka owner kaun hai

Q. BMW का फुल फॉर्म क्या है?

Ans: BMW का फुल फॉर्म ‘Bavarian Motor Works’ है।

Q. BMW किस देश की कंपनी है?

Ans: BMW जर्मनी देश की कंपनी है।

Q. BMW कंपनी का CEO कौन है?

Ans: BMW कंपनी के CEO ‘Oliver Zipse’ हैं।

Q. BMW का प्राइस कितना है?

Ans: BMW कार का प्राइस भारत में 40 लाख रूपए से लेकर 2 करोड़ रूपए तक है।

आज आपने क्या सीखा –

आज के इस आर्टिकल में हमनें बीएमडब्ल्यू के मालिक के बारे में बहुत कुछ जाना है, BMW Ka Malik Kaun Hai, BMW kis desh Ki company hai, BMW ka owner kaun hai, इत्यादि के बारे में बात किया है।

मुझे उम्मीद है की इस आर्टिकल में बताए गए सारी बातें आपको अच्छी लगी होगी और सब कुछ समझ आ गया होगा। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको बीएमडब्ल्यू के मालिक का नाम और इस कार कंपनी के बारे में सब कुछ पता चल गया होगा।

अगर आप मुझसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर के पूछ सकते हैं और अगर कोई सुझाब हो तो भी आप बता सकते हैं।

अगर हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हों और हर बार की तरह कुछ नया सिखने को मिला हो तो आप इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स और अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Read Also –


Spread the love

Leave a Comment